लोकप्रिय पोस्ट

सोमवार, 24 सितंबर 2018

राशि के अनुसार रत्न पहने

https://youtu.be/Ol6kwlzLH98               राशि के अनुसार रत्न पहने

राशि और उससे जुड़ा रत्न
किस राशि का कौनसा रत्न होता है | ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण मनुष्‍य को जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वैसे तो ग्रहों की शांति के लिए कई उपाय बताए गए हैं लेकिन इस समस्‍या का चमत्‍कारिक हल रत्‍न द्वारा भी किया जा सकता है। हर राशि का अलग-अलग स्‍वभाव होता है वैसे ही प्रत्‍येक रत्‍न का भी हर राशि पर भिन्‍न प्रभाव पड़ता है।

राशि और उससे जुड़े रत्न

मेष राशि रत्न

मेष राशि के जातक अत्‍यंत क्रोधी स्‍वभाव के होते हैं। इससे प्रभावित जातक छोटी-छोटी बातों पर भी उतेजित हो जाते हैं। ये जिद्दी स्‍वभाव के भी होते हैं। मेष रा‍शि के जातकों को मूंगा अथवा गारनेट रत्‍न धारण करने से फायदा होता है। इस रत्‍न के प्रभाव में जातक का दिमाग शांत रहता है।

वृषभ राशि रत्न

वैसे तो वृषभ राशि के जातक धैर्यवान होते हैं लेकिन इनमें भावुकता की अधिकता होती है। स्‍वभाव से अत्‍यधिक भावुक होना ही इन जातकों की सबसे बड़ी कमी मानी जाती है। ये लोग किसी पर भी जल्‍दी भरोसा कर लेते हैं। इसलिए वृषभ राशि के जातकों को हीरा धारण करना चाहिए। हीरे के प्रभाव से वृषभ राशि के जातक बुरी संगत से दूर रहेंगें|

मिथुन राशि रत्न

मिथुन राशि के जातक आकर्षक और कला के प्रेमी होते हैं। इनका नेगेटिव प्‍वाइंट होता है कि इन्‍हें जीवन में सफलता ज़रा देर से मिलती है। यदि मिथुन राशि के जातक पन्ना धारण करें तो उसे अपने जीवन में सफलता प्राप्‍ति में सहयोग मिलता है।

कर्क राशि रत्न

कर्क राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं लेकिन यह हठी स्‍वभाव के भी होते हैं। अपने जिद्दी स्‍वभाव के कारण कभी-कभी इन्‍हें नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। कर्क राशि के जातकों को मोती पहनने से लाभ होता है। यह रत्‍न मन के विचारों को नियंत्रित कर उसे शांति प्रदान करता है।

सिंह राशि रत्न

सिंह राशि के जातक काफी उदार होते हैं लेकिन इन्‍हें अपने जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। छोटी-छोटी चीजें भी इन्‍हें काफी मेहनत के बाद नसीब होती हैं। ऐसे में अगर सिंह राशि के जातक माणिक्‍य, रेड ओपल या गारनेट धारण करें तो उन्‍हें अपने कार्यों में सफलता हासिल होती है।

कन्‍या राशि रत्न

जीवन में आई कठिनाइयों से निपटना कन्‍या राशि के जातक अच्‍छी तरह से जानते हैं। इन जातकों में कमी होती है कि यह काफी भावुक प्रवृत्ति के होते हैं। दूसरों के प्रति जल्‍दी आकर्षित हो जाते हैं। इनका चंचल स्‍वभाव ही इनकी सबसे बड़ी मुसीबत बन जाता है। अत: कन्‍या राशि के जातकों को पन्‍ना रत्‍न धारण करना चाहिए।

तुला राशि रत्न

तुला राशि के जातकों में विभिन्‍न खूबियां होती हैं। इन्‍हें कला से प्रेम होता है एवं पैसा कमाने के लिए ये सदैव उत्‍सुक रहते हैं। लेकिन ये जातक हमेशा दूसरों पर अपना वर्चस्‍व साबित करना चाहते हैं। ये काफी स्‍वार्थी भी होते हैं। अपनी नकारात्‍मकता को नियंत्रित करने के लिए तुला राशि के जातक ओपल, ब्‍लू डायमंड और टोपाज धारण कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि रत्न

धैर्य और शांति का दूसरा नाम होते हैं वृश्चिक राशि के जातक। इन जातकों को जीवन में सफलता पाने के लिए जीतोड़ मेहनत करनी पड़ती है। खूब पसीना बहाने के बाद ही कामयाबी इनके हाथ आती है। यदि वृश्चिक राशि के जातक मूंगा धारण करें तो इनके द्वारा किए गए प्रयासों से जल्‍दी सफलता पाई जा सकती है। मूंगा के प्रभाव में ये जातक अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त कर पाएंगें।

धनु राशि रत्न

धनु राशि के जातक दिखने में मजबूत और शक्तिशाली होते हैं। कार्य को तेजी से करते हैं लेकिन कार्य पूरा किए बिना दूसरों के ऊपर कार्य सौंप कर उस काम से हट जाते हैं। इस राशि के जातकों को पुखराज धारण करना शुभ होगा यह उनके भाग्य की वृद्धि में सहायक होगा।

मकर राशि रत्न

मकर राशि के जातक सदा दूसरों की सहायता के लिए तत्‍पर रहते हैं। इन जातकों के जीवन में परिश्रम और चिंता अधिक होती है। परिवार से भी इन्‍हें सहयोग नहीं मिल पाता। इनका भाग्य देर से जागता है इसलिए मेहनत का फल भी देर से मिलता है। मकर राशि का स्‍वामी शनि ग्रह है इस‍लिए मकर राशि वाले जातकों को नीलम रत्‍न धारण करना चाहिए।

कुंभ राशि रत्न

ये जातक ज्ञान का भंडार होते हैं। लेकिन इनका आत्‍मविश्‍वास काफी कमजोर होता है। ये शारीरिक रूप से भी कमजोर होते हैं। इस राशि का शुभ रत्‍न नीलम है।

मीन राशि रत्न

मीन राशि के जातक जीवन के प्रति काफी उत्‍साहित रहते हैं। इनका स्‍वास्‍थ्‍य ज्‍यादा अच्‍छा नहीं रहता। इन्‍हें पुखराज पहनने की सलाह दी जाती है। पुखराज इस राशि के लिए शुभ रत्‍न माना जाता है |

                          "जय माता दी"
                      "जय शमशान भैरव"

💯%असली राशि रत्न💎लेब टेस्टेड🔬,रुद्राक्ष,📿माला,🔯यंत्र,
🛡️कवच,🐴घोड़े की नाल,🚩वास्तु सामग्री
🥇☑️सर्टिफिकेट वस्तु  उचित दर💰में उपलब्ध👍

💎रत्न को नकली साबित करने वाले को 💰51 हजार रुपए का नगद ईनाम 👍
                   
                        🔱कालिका ज्योतिष🔱
               📞संपर्क सूत्र:- 9462012134




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Jay Mata Di🕉 Thank you for contacting 🔯Shree Kalika Jyotish Kendra🔯 Please let us know how we can help you.

लघु रुद्राभिषेक

लघु रुद्राभिषेक पूजा विधि                          लघु रूद्र पूजा (Rudrabhishek) का सामान्य सा अर्थ यही होता है कि शिव की ऐसी पूजा जो व्यक्त...